रायगढ़

5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी जब्त
05-Aug-2026 2:55 PM
5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी जब्त

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 4 अगस्त।  ऑपरेशन अंकुश के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बीती रात ग्राम चिमटापाली जंगल में जुआ फड़ पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12,800 नगद, 52 पत्ती ताश एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई है। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम चिमटापाली जंगल में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना कर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले, जबकि पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में अश्वनी राठिया (32), मिलन दास महंत (34 वर्ष, ग्राम साल्हेपाली), महात्मा उरांव (25 वर्ष, ग्राम साल्हेपाली), सकीर्तन राठिया (34 वर्ष, ग्राम कोनपारा) तथा राम प्रसाद पैंकरा (59 वर्ष, ग्राम चारमार, थाना घरघोड़ा) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 12,800 नगद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। 


अन्य पोस्ट