रायगढ़
लंबित भुगतान के लिये वर्षों से भटक रहे पीडि़त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 3 अगस्त। सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल के नेतृत्व में सहारा पीडि़त जमाकर्ता निवेशकों के साथ जोरदार हल्ला बोलते हुए नरेश एवं विकास निगानिया ने सहारा इंडिया की डकैती एवं प्रशासन की परत दर परत पोल खोलते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल पर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बैठ गए।
ज्ञात हो कि निवेशक सहारा इंडिया से अपनी ही गाढ़े पसीनों की कमाई को प्राप्त करने के लिए शासन से एड़ी चोटी का बल लगाकर आंदोलन कर रहे हैं वहीं श्री कंकरवाल जिनका सहारा में 5 रुपए भी जमा नहीं है नि:स्वार्थ वे निवेशकों को न्याय दिलाने के लिये प्रशासन का ध्यानाकर्षित कर दो दो हाथ कर रहे हैं किंतु प्रशासन से अब तक कोई ठोस कार्यवाही का नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है। नरेश एवं विकास निगानिया ने धरना प्रदर्शन में पांच सूत्री मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है जिसमें पांच मुख्य मांगे हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पास बैठकर 15 सदस्यों की चर्चा करवाना, आरोपी ओम प्रकाश शर्मा के फ्रिज खातों को खुलवाने वाले अधिकारियों पर ठोस कार्यवाही करवाना प्रशासन के द्वारा एक ऐसा कैंप लगाने की मांग जिसमें जिले भर के निवेशक भाग लेकर अपना अपना नाम एवं जमा की गई राशि दर्ज करवाना और उसे रपट नंबर 1363 -22 में एंट्री करवाना है और एसआई टी. ईडी.की टीम का गठन करवाना आरोपी संतोष सिंह जयप्रकाश व अन्य सभी फरार मैनेजरों की गिरफ्तारी मुख्य मांगे हैं। वही कंकरवाल स्पष्ट किया कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो आगे आंदोलन और तेज होंगे।
आंदोलनकारी नरेश कंकड़वाल के साथ विकास निगानियां, रवि शंकर दुबे, धरनीधर वाजपेई कैलाश अग्रवाल दवाई वाला, नीतू लालवानी आशा बंदे अमित सिंह सलूजा अनिल बबली वर्मा जगदीश तिवारी थे। आज के आंदोलन को सैकड़ों लोगों जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस बीजेपी अग्रवाल संगठन सभी का व्यापक समर्थन मिला।
जिसमें कांग्रेस के श्रीशाखा यादव सत्य प्रकाश शर्मा उस्मान बेग, आकाश कुमार, रजत गोयल, जन आंदोलनकारी राधेश्याम शर्मा, जागरूक जनप्रतिनिधि संजय पल्लू बेरीवाल, अग्रवाल समाज के प्रमुख मुकेश मित्तल कलानौरिया, शुभकरण जैन संजय अग्रवाल,नारायण अग्रवाल आदि सैकड़ों ने अपना समर्थन दिया।