रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 30 जुलाई। घर में अकेले खेल रही नाबालिग के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला ने कल लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 27 जुलाई को अपनी नातिन को घर में छोडक़र खेत में रोपाई करने गई थी। वापस लौटने पर 8 साल की बच्ची रो रही थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला सूरज विश्वकर्मा (25), ने उसके साथ रेप किया है। महिला की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी फरार होने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पड़ोस के गांव लिबरा के पास घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया है।