रायगढ़

जुआ खेलते 5 गिरफ्तार
14-Jul-2026 7:40 PM
जुआ खेलते 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 14 जुलाई। ग्राम उदउदा में सार्वजनिक स्थान पर जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआरियों के फड़ और पास से 17,650 की नगदी, 52 पत्ती ताश, जुआ फड़ में प्रयुक्त सामग्री तथा जुआरियों के 8 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस को रविवार शाम मुखबिरों से सूचना मिली थी कि ग्राम उदउदा के आगे आम रास्ते पर कुछ व्यक्ति हार-जीत के दांव पर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने  घेराबंदी कर मौके से उमेश देवनाथ, कालीचरण साह, मधुसुधन मंडल, सुशांत दास एवं ओमप्रकाश यादव को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 17,650 नगद, 52 पत्ती ताश, बोरी का फटा टुकड़ा तथा फड़ के पास खड़े 8 दोपहिया वाहन (करीब ढाई लाख) जब्त किए गए।


अन्य पोस्ट