रायगढ़
रायगढ़, 6 जुलाई। बोन एंड जॉइंट वेलनेस क्लिनिक एवं डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायगढ़ तथा लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में 25 जुलाई शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्मेल स्कूल के पास, लक्ष्मीपुर स्थित डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगने वाले इस निशुल्क शिविर में जबलपुर के प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अमित जयकुमार जैन (कोट वाले) मरीजों की जांच कर निशुक्ल परामर्श देंगे। संस्था की ओर से इसकी जोर-शोर से तैयारी व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
लायंस क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष लायन शिव शंकर अग्रवाल, सचिव लायन अमित मोदी, कोषाध्यक्ष लायन दीपक मित्तल व सहयोगकर्ता अन्वेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सेवाएं देने रायगढ़ आ रहे जबलपुर के प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अमित जयकुमार जैन को 23,500़ सफल सर्जरी का अनुभव है।
वे यहां मरीजों की हड्डियों की निशुल्क जांच कर परामर्श देंगे। डॉ. जैन घुटनों एवं जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस एवं साइटिका, चलने-फिरने में परेशानी, रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्या, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण से संबंधित सलाह देंगे।