रायगढ़

तलवार लहराकर डरा-धमकाने वाला गिरफ्तार
25-Jun-2026 3:58 PM
 तलवार लहराकर डरा-धमकाने वाला गिरफ्तार

रायगढ़, 25 जून। थाना कापू पुलिस ने मेन रोड पर तलवार लहराकर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले युवक के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से एक धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार कल दोपहर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक-3 स्थित अश्वनी किराना दुकान के सामने मेन रोड पर एक युवक धारदार नुकीली तलवार हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी रण विजय सिंह राजपूत (30), निवासी कापू, थाना कापू को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तलवारनुमा हथियार बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया।

 के कृत्य पर थाना कापू में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। 


अन्य पोस्ट