रायगढ़

गांजा तस्कर गिरफ्तार
24-Jun-2026 7:21 PM
गांजा तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 24 जून।  कापू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर चिंतामणी उर्फ चेता यादव को जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विदित हो कि 03 जून को थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पखनाकोट सुकवासुपारा में अवैध रूप से गांजा बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी महिला चम्पा यादव पति रवि कुमार यादव, उम्र 58 वर्ष निवासी पखनाकोट सुकवासुपारा के कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया 0.818 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 13,000 तथा एक ओप्पो  मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी महिला ने घर से गांजा बिक्री करना स्वीकार करते हुए गांजा चिंतामणी उर्फ चेता यादव से प्राप्त करना बताया था। मामले में थाना कापू में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

आरोपी के कब्जे से शेष 2,000 नगद, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, आरसी कार्ड तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 


अन्य पोस्ट