रायगढ़

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
20-Jun-2026 3:17 PM
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 20 जून। जून। स्थानीय जिला कांग्रेस भवन में गुरुवार को बिजली की बढ़ती दरों और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता को मुख्य रूप से मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने संबोधित किया।

 इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नागेंद्र नेगी, शहर अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, संगठन प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, पूर्व प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की है कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बढ़े हुए बिजली दाम तुरंत वापस लिए जाएं। साथ ही, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय वापस लिया जाए और बिजली बिल हाफ योजना को पुन: बहाल कर जनता को राहत दी जाए।

भाजपा सरकार द्वारा लगातार पांचवीं बार बिजली के दाम बढ़ाए जाने को कांग्रेस ने जनता पर सीधे तौर पर अत्याचार बताया है। इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे, गैर-घरेलू के लिए 20 जव 40 पैसे और किसानों के कृषि पंपों के लिए भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा हाल ही में 12 फीसदी विद्युत ईंधन अधिभार (एमपीपीएस) भी लगाया गया है। कांग्रेस ने याद दिलाया कि पिछली सरकार के 5 साल के कार्यकाल में बिजली दरों में केवल 2 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है।

आरोप लगाया गया है कि पिछले कुछ महीनों से उपभोक्ताओं के बिजली बिल औसत से 3 से 4 गुना अधिक आ रहे हैं। जून माह में ही 45 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को अत्यधिक भारी-भरकम बिल मिले हैं।बिना सहमति के अनुबंध भार (लोड) बढ़ाना उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही उनका अनुबंध भार बढ़ाया जा रहा है। एक ही महीने में ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग बिल भेजे जा रहे हैं और एग्रीमेंट से अधिक खपत का हवाला देकर अर्थदंड (पेनल्टी) जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर सामान्य मीटरों की तुलना में बहुत तेजी से चल रहे हैं और वास्तविक खपत से कहीं ज्यादा रीडिंग बता रहे हैं।


अन्य पोस्ट