रायगढ़

संदीप शर्मा बने बलौदाबाजार के नए डीईओ
13-Jun-2026 4:11 PM
संदीप शर्मा बने बलौदाबाजार के  नए डीईओ

बलौदाबाजार, 13 जून। जिले का नया डीआईओ संदीप शर्मा को नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।  स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित कुल 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बलौदाबाजार जिले में संदीप शर्मा की जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुई है।

श्यामानंद बने  रायगढ़ के डीईओ

रायगढ़, 13 जून।  रायगढ़ में वर्तमान पदस्थ डीईओ डॉ. के. वेंकट राव का  दुर्ग तबादला करके उनके स्थान पर श्यामानंद साहू जो कोरबा में पदस्थ रहे,  उन्हें रायगढ़ का प्रभार डीईओ के रूप में सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक संचालकों एवं प्राचार्यों को विभिन्न जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

 अवर सचिव छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर और बालोद सहित अनेक जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

 वहीं लोक शिक्षण संचालनालय, संयुक्त संचालक कार्यालयों तथा अन्य प्रशासनिक इकाइयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।


अन्य पोस्ट