रायगढ़

पिकअप से गिरकर युवक की मौत
08-Jun-2026 4:10 PM
पिकअप से गिरकर  युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 8 जून। रायगढ़ जिले में पिकअप में सेन्ट्रिंग सामान लोड करके लाते समय गले में टेंट का रस्सी फंस जाने के कारण युवक की गिरकर मौत हो गई, वही इस घटना में एक कान भी कटकर अलग हो गया। उक्त घटना खरसिया थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन प्रसाद सोनी निवासी फुलबंधिया ने खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि कल सुबह 10 बजे गांव के ही रहने वाले नंद कुमार सोनी के पिकअप चालक सोनू डनसेना उसके नाती विरेन्द्र सोनी, रूद्र कुर्रे, आयुष सोनी को पिकअप में बैठा कर सेन्ट्रिंग सामान लाने बसनाझर लेकर गया था। जहां से सामान लोड करने के बाद वे लोग वापस आ रहे थे, इस दौरान बसनाझर बीच बस्ती में श्रीमद भागवत का आयोजन हो रहा है और वहां पर टेंट लगा हुआ था। चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते जा रहा था जिससे टेंट में लगा रस्सी वीरेंद्र सोनी के गले में फंस गया जिससे वह नीचे गिर गया और उसके गले में चोट आने के साथ साथ बायां कान कटकर अलग हो गया। बताया जा रहा है वीरेंद्र सोनी को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।

बहरहाल गोवर्धन प्रसाद सोनी की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस ने  आरोपी पिकअप चालक सोनू डनसेना के खिलाफ धारा 106(1) ठछै के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


अन्य पोस्ट