रायगढ़

एनटीपीसी लारा ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग किया वितरित
04-Jun-2026 7:34 PM
एनटीपीसी लारा ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग किया वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 4 जून। एक समावेशी समाज निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए लारा परियोजना के आसपास निवास कर रहे दिव्यागजनों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ते हुए उनको गतिशील, आत्मविश्वास एवं आजादी से जीवन व्यतीत करने के लिए एनटीपीसी की महिलाओं की सामाजिक संस्था प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा, रेखा ठाकुर द्वारा कृत्रिम अंग का वितरण 2 जून  को किया गया।

शिविर का मकसद हितग्राहियों की जीवनस्तर में सुधार लाते हुए उनकी आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए समाज में वे आत्मविश्वास के साथ जी सकें। कृत्रिम अंग बांटने से पहले, अनुभवी डॉक्टर की मदद से दिव्यागजनों की घर पर जांच कर जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज़्ड आर्टिफिशियल अंग बनाने के लिए नाप लिए गए एवं उसके अनुरूप कृत्रिम अंग बना कर प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रेरिता महिला समिति समाज के पिछड़े तबकों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिवद्ध है, जहां हर कोई इज्जतदार जिंदगी जी सके। यह पहल एनटीपीसी के न सिर्फ बिजली बनाने में बल्कि अपने स्टेशनों के आस-पास की समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी योगदान देने के लक्ष्य को दर्शाती है। इस मौके पर, प्रेरिता महिला समिति की उपाध्यक्ष तृप्ति पावगी, प्रेरिता महिला समिति की महासचिव ममता साहू,वरिष्ठ सदस्या सबनम अहमद प्रेरिता महिला समिति की पदाधिकारीगण एवं दिव्याग हितग्राही मौजूद थे।


अन्य पोस्ट