रायगढ़

रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार
03-Jun-2026 7:53 PM
रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 3 जून।  धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा रेप के फरार आरोपी को थाना छाल के ग्राम तरेकेला में दबिश देकर गिरफ्तार किया है जिसे न्यायिक कल रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 30 मई को थाना धरमजयगढ़ में एक 29 वर्षीय महिला द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम तरेकेला थाना छाल निवासी बनेश्वर राठिया (25) द्वारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया है। वह ससुराल से मायके गई थी,जहां पीछे से उसका परिचित बनेश्वर राठिया आ गया जिसने बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद वह भय एवं मानसिक तनाव के कारण तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। जब ससुराल गई तो अपने पति को घटना की जानकारी देने के पश्चात थाना धरमजयगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर थाना धरमजयगढ़ में धारा 64(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा से पीडि़ता का कथन कराया। महिला का मेडिकल पश्चात तत्काल पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी की गई। विवेचना दौरान 31 मई को आरोपी बनेश्वर राठिया (25) को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए गए। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट