रायगढ़
बांध में युवक की मिली लाश
31-May-2026 8:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 31 मई। शनिवार की दोपहर राबो डेम में एक अज्ञात युवक की पानी में तैरती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार राबो डेम मे शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास नदी मे तैरती हुई लाश मिली है। लाश मिलने कि घटना से क्षेत्र मे सनसनी मच गई है। लाश मिलने की खबर से डेम के आसपास गॉव के लोगों कि भीड़ जमा हो गई है। घटना कि सूचना पूंजीपथरा थाना में दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस शव को निकाल लिया है। मृतक के शिनाख्त के लिये आसपास गांव के ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


