रायगढ़
स्कूल के मेन गेट को तोडक़र कोयले से लदा ट्रक पलटा
28-May-2026 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 28 मई। कोयले से लदा एक ट्रक संबलपुरी में इस कदर बेकाबू हुआ कि सरकारी स्कूल के मेनगेट को तोड़ते हुए भीतर दाखिल हुआ और पेड़ से टकरा कर पलट गया। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय स्कूल खुला नहीं था और कोई जनहानि नहीं हो पाई वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
रायगढ़ जिले के पूर्वांचल स्थित ग्राम सम्बलपुरी में गुरुवार तडक़े करीब 6 बजे उस समय हडक़म्प मच गया, जब कोयला परिवहन के दौरान ट्रक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से लगे सडक़ से गुजरने के दौरान मुख्य द्वार को ध्वस्त करते हुए पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक की रफ्तार अपेक्षाकृत तेज होने के कारण चालक स्टेयरिंग सम्हाल नहीं पाया और स्कूल के मेनगेट को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर पलट गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


