रायगढ़

बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन
23-Apr-2026 7:30 PM
बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

बिजली विभाग को भेंट किया हाथ का पंखा

रायगढ़, 23 अप्रैल। बढ़ती बिजली कटौती के खिलाफ  एनएसयूआई रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों को हाथ का पंखा भेंट कर गर्मी में राहत की व्यंग्यात्मक अपील की गई।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरिफ ने कहा कि लगातार हो रही कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा, रायगढ़ में बिजली का उत्पादन हो रहा है, फिर भी यहाँ के लोग कटौती की मार झेल रहे हैं यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।  युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार अव्यवस्थित है और उसका किसी विभाग पर नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा, सबसे अधिक कोयला, पानी और बिजली का उत्पादन होने के बावजूद जरूरत के समय कटौती सरकार की लापरवाही को दर्शाती है। 

एनएसयूआई के इस प्रदर्शन के दौरान अनिल अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, तरुण गोयल, छात्र नेता शाकिब अनवर, अनुराग गुप्ता, गौरव साहू, जग्गू ठाकुर, मीनू गुप्ता, शिबतेंन रजा, बलराम, गुलशन, आदिल, अभिषेक राजा, आमिर, दीपक इज्जतदार, विकास महापात्रा तथा अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 


अन्य पोस्ट