रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 20 अप्रैल। एनटीपीसी लारा की महिलाओं की सामाजिक संगठन प्रेरिता महिला समिति का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर एवं अध्यक्षा प्रेरिता महिला समिति रेखा ठाकुर द्वारा केशब चंद्र सिंघा रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं रूपा सिंघा रॉय, उपाध्यक्ष प्रेरिता महिला समिति तथा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया।
रेखा ठाकुर ने समिति की वार्षिक कार्य योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा समाज कल्याण कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने की इच्छा व्यक्त की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में नृत्य धारा युगों से आज तक थीम पर महिलाओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुति पेश की गईं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, पंजाबी डांस और हरियाणवी डांस, और पुराने फिल्म गीत पर रेट्रो डांस की शानदार परफॉर्मेंस शामिल थीं,
मुख्य अतिथि सुभाष ठाकुर ने समिति की सामुदायिक विकास की कार्यों की सराहना करते हुए इसको और प्रशस्त और व्यापक करने के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष संध्या मिश्रा, तृप्ति पाएगी, महा सचिव ममता साहू समेत सभी सदस्याएं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


