रायगढ़

सडक़ हादसे में युवा कारोबारी की मौत
19-Apr-2026 9:23 PM
सडक़ हादसे में युवा कारोबारी की मौत

रायगढ़, 19 अप्रैल। लैलूंगा क्षेत्र से एक दर्दनाक सडक़ हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित युवा व्यापारी एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि निगानिया का निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा अंबिकापुर के रघुनाथपुर क्षेत्र में लमगांव-कोलकाता ढाबा के पास हुआ, जहां तीन वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस खबर से स्तब्ध नजर आया। बताया जाता है कि रवि निगानिया अग्रवाल समाज के बेहद प्रिय, मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

 वे चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते थे।

उनके आकस्मिक निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे व्यापारिक जगत और समाज को गहरा आघात पहुंचा है। क्षेत्र के लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।


अन्य पोस्ट