रायगढ़
अवैध रेत परिवहन, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
20-Apr-2026 6:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 20 अप्रैल। रायगढ़ जिले में अवैध रूप से रेत कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। मांड नदी पर रानीगुड़ा, लेबड़ा, उसरौट सहित अन्य घाट हैं जहां से रेत माफिया धड़ल्ले से रेत निकाल कर सप्लाई कर रहे हैं।
खनीज विभाग द्वारा यदा कदा छोटी मोटी कार्रवाई कर अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर ली जाती है और बड़े मगरमच्छ पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। रविवार को भी खनीज विभाग की टीम ने रानीगुड़ा और डूमरपाली घाट से पांच ट्रेक्टर पकड़ कर रस्म अदायगी पूरी की है। रानीगुड़ा और लेबड़ा में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेक्टर से रेत ढूलाई कर डम्प की जा रही जिसे 10 चक्का वाहनों से सप्लाई किया जाता है। 10 चक्का वाहन मालीक बड़े रेत माफिया हैं जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है जिससे इन रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


