रायगढ़

गांजा तस्करी के 3 मामले, 4 गिरफ्तार
11-Apr-2026 6:03 PM
गांजा तस्करी के 3 मामले, 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 11 अप्रैल। ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दो दिनों में थाना साइबर, चक्रधरनगर और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा बैक टू बैक कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पहली कार्रवाई 7 अप्रैल को की गई, जब पुलिस टीम को सूचना मिली कि विजयपुर मरघट्टीपारा निवासी अमित एक्का अपने घर पर गांजा रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जहां कमरे के भीतर लकड़ी के तखत के नीचे प्लास्टिक थैले में छिपाकर रखा गया 01 किलो 300 ग्राम गांजा एवं बिक्री की राशि 12,500 बरामद की गई। जब्त गांजा की कीमत लगभग 26,000 आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपीअमित एक्का (20) साकिन  विजयपुर मरघट्टीपारा।

दूसरी कार्रवाई 08 अप्रैल को की गई, जब मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर गोवर्धनपुर की ओर बिक्री के लिए आ रहे हैं। सूचना पर साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर काले रंग की सुपर मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजू कुमार सिंह और रीशन कुमार सिंह बताए, जो बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में सारंगढ़ क्षेत्र में रह रहे थे। तलाशी में उनके पास से 02 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 29 के तहत कार्रवाई की गई।

तीसरी कार्रवाई 09 अप्रैल को थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा की गई, जिसमें थाना के सामने लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी कर एक हीरो मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विजय सिदार और शिवव्रत सिदार बताए। तलाशी के दौरान उनके पास रखे बैग से कुल 03 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1,75,000 आंकी गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट