रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के गाड़ी मालिकों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा,जिसमें रायगढ़ जिला यूनियन के गाड़ी मालिक चौैथे दिन भी संबलपुरी के पास हड़ताल में बैठे है।
जिस प्रकार से रायगढ़ जिले के खदानों में ओडिशा की गाडिय़ा बिना किसी रुकावट के चलती है उसी तरह ओडिशा के कुलड़ा गर्जनबहाल और मनोहर पुर के खदानों में भी रायगढ़ यूनियन की गाडिय़ों को समान व्यवहार किया जाए,छत्तीसगढ़ के ड्राइवरों के साथ मारपीट आम बात हो गई है,इसलिए रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक संघ के सदस्य ओडिशा के खिलाफ हड़ताल में बैठे हुए है,जब तक इस बार फैला नहीं होता,जब तक हमारी गाडिय़ों को भी 50 प्रतिशत अधिकार नहीं मिलता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
यूनियन ने सुंदरगढ़ कलेक्टर और एसपी को दिया ज्ञापन। रायगढ़ यूनियन ने वहां के एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन देख के कर यह गाड़ी मालिकों के साथ जो भेदभाव किया जाता है उसकी जानकारी भी दी है।
इस मामले में आशीष यादव ने बताया हम अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल कर रहे हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती यह आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही साथ रायगढ़ के गाड़ी मालिकों के साथ हो रहे भेदभाव की जानकारी पड़ोसी राज्य ओडिशा के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी को दी गई है।


