रायगढ़
13वां स्थापना दिवस मनाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 दिसंबर। एनटीपीसी लारा का 13 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथचक्रधर भवन परिसर में 13 दिसम्बर को मनाया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) केशब चन्द्र राय द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराया गया एवं कर्मचारियों को संबोधित कर लारा स्टेशन की उपलब्धियों पर प्रकास डाला गया। इस वित्त वर्ष में नवम्बर अंत तक 89.66 पीएलएफ पर 7785.14 मिलियन यूनिट बिजली बनाया गया है, जो कि पीएलएफ की दृष्ठि से पूरे एनटीपीसी में दूसरे स्थान पर है। नई परियोजना, नई तकनीक और यह प्रदर्शन बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष की अंत तक लारा स्टेशन एनटीपीसी का 1-नंबर का स्टेशन बनने वाला है। स्टेज-2 का निर्माण कार्य के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, और उन्होंने यह विश्वास जताया है की यह कार्य भी समय पर पूरा होगा।
उन्होंने कहा बहुत जल्द एनटीपीसी लारा देश का सबसे बड़ा पावर प्लांट बनने जा रहा है। नैगम सामाजिक दायित्व और सामुदायिक विकास के लिए एनटीपीसी लारा पूरी तरह समर्पित है। अनेक विकास कार्य के साथ साथ विद्यार्थियों, युवाओं को स्वरोजगार के मध्यम से आत्मनिर्भर बनाने कीयोजना बनाया जा रहा है। बालिका सशक्तिकरण अभियान का सफल आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर को यादगार मनाने के लिए, अशोक कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक, हेमंत पवगी, महाप्रबंधक, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट महावीर सिंह, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में केक काटा गया और गुब्बारे विमोचन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों की जानकारी के लिए शुरू से लेकर आजतक लारा परियोजना का विकास पर प्रदर्शनी लगाई गई।
स्थापना दिवस को स्मरणीय बनाने के लिए प्रात: पौधरोपण अभियान किया गया, जिसमे केशब चन्द्र सिंहा राय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) की तत्वाधान में वृहद पौधारोपण कार्य किया गया।


