रायगढ़

मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
03-Dec-2025 10:16 PM
मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 3 दिसंबर। टुर्कुमुडा स्थित शराब भ_ी के पास सोमवार रात ऑटो चालक और उसके साथी से हुए मारपीट प्रकरण में जूटमिल पुलिस ने तेज और सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के अपराध में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटनाक्रम के अनुसार प्रार्थी रफी आलम, उम्र 22 वर्ष, निवासी कायाघाट ने थाना पहुंचकर बताया कि वह ऑटो चलाता है और 1 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे अपने साथी राजू साहू के साथ सवारी छोडक़र छातामुडा चौक से लौट रहा था। इसी दौरान राजू साहू किराना दुकान में गुटखा लेने गया, जहां एक युवक उससे बिना वजह गाली-गलौज कर रहा था। शोर सुनकर जब रफी दुकान के पास पहुंचा तो  आकाश राय ने राजू को अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट कर रहा था। तभी वहीं मौजूद निकुंज खडिय़ा नामक युवक जो आकाश राय का साथी है ने रफी और उसके साथी राजू दोनों की पीठ पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घायलों को शासकीय अस्पताल में उपचार के बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध  धारा 296, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर टीम के साथ दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी निकुंज खडिय़ा से घटना में प्रयुक्त बटन वाला चाकू तथा आरोपी आकाश राय से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर कब्जे में लिया गया। गिरफ्त में लिए गए दोनों आरोपी  निकुंज खडिय़ा (19 वर्ष), निवासी छातामुडा बस्ती अघरियापारा और आकाश राय (22 वर्ष), निवासी छातामुडा बस्ती रोड, आदित्य शोरूम के सामने, वार्ड 41 को  न्यायालय में पेश कर जेल रवाना किया गया।


अन्य पोस्ट