रायगढ़

युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला
03-Mar-2024 5:33 PM
युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

रायगढ़, 3 मार्च। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर युवा कांग्रेस रायगढ़ अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में संगठन प्रभारी आशीष यादव सहित युवा कांग्रेस के नेताओं की उपस्थिति में राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति और बढ़ते अपराध को राजनीतिक संरक्षण देने के विरोध में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका गया।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दिन प्रतिदिन प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ते जा रहा है, साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो गई है, जिससे आम जनता भयभीत और परेशान हो रही है।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक एवं रायगढ़ लोकसभा युवा कांग्रेस के प्रभारी परमजीत पम्मी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडे भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा-ऐसा कृत्य प्रदेश के मान सम्मान के खिलाफ है।


अन्य पोस्ट