रायगढ़

महिला उत्पीडऩ निवारण पर कार्यशाला
06-Feb-2024 2:14 PM
महिला उत्पीडऩ निवारण  पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लैलूंगा,  6 फरवरी।  परियोजना कार्यालय लैलूंगा एवं मुकडेगा जिला रायगढ़ में जिला स्तरीय महिला उत्पीडऩ निवारण तथा अनैतिक व्यापार की रोकथाम हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों को मानव तस्करी, बाल विवाह,बाल श्रम ,घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, सखी वन स्टॉप सेंटर,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। एनजीओ द्वारा भी मानव तस्करी पर किये गए कार्य की जानकारी देते हुए आपसी समन्वय के साथ समस्त विभागों के साथ समन्वय से कार्य किये जाने के विषय में कहा गया।

जिसमें परियोजना अधिकारी जोल्जिना लकड़ा, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन लैलूंगा, पर्यवेक्षक सरोज टोप्पो ,डालसा से पी.एल.वी., सखी वन स्टॉप सेंटर से  केस वर्कर, चाइल्ड लाइन से काउंसलर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,स्वास्थ्य विभाग ,शिक्षिकायें एवं बालिकाएं तथा महिलाएं  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट