रायगढ़

ओडिशा से लाया रहा धान जब्त
29-Jan-2024 2:42 PM
ओडिशा से लाया रहा धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 29 जनवरी। अवैध धान पर कार्रवाई करते हुए पिकअप में लोड 60 बोरी अवैध धान खाद्य विभाग के सुपुर्द किया गया। ओडिशा से अंदरूनी मार्ग से होकर रायगढ़ लाई जा रही थी अवैध धान, साइबर सेल की सक्रियता से पकड़ाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन पर ओडिशा राज्य से अवैध धान को जिले में निषेधित करने थाना, चौकी एवं साइबर सेल की टीम सक्रिय है। इसी क्रम में साइबर सेल की टीम को कल मुखबिर से सूचना मिली कि पचगांव उड़ीसा से एक पिकअप में धान लोड होकर गांव के रास्ते रायगढ़ लोईँग जाने निकली है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर  साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की टीम तैयार कर रात में ही कार्रवाई के लिए रवाना हुई। 

लोइंग मुख्य मार्ग एवं आसपास के रास्तों में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर लगाया गया था। आज सुबह लोइंग मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी में तिरपाल से ढके उड़ीसा पासिंग पिकअप वाहन को रोका गया। वाहन को चेक करने पर ट्रैक्टर में 60  कट्टा धान कुल वजन 26 क्विंटल लोड था।

वाहन चालक सागर सतनामी (32) निवासी पंचगांव झाड़ू पारा थाना रेंगली जिला झारसुगुडा (ओडि़शा) धान के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा खाद्य विभाग को सूचना दी गई। मौके पर फूड इंस्पेक्टर संजीत भगत के सुपुर्द अवैध धान मय ट्रैक्टर सुपुर्द किया गया। खाद्य विभाग अवैध धान पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।


अन्य पोस्ट