रायगढ़

जिले में अब तक मात्र 7 हजार क्विंटल की धान खरीदी
30-Nov-2023 3:36 PM
जिले में अब तक मात्र 7 हजार क्विंटल की धान खरीदी

14 सौ 28 किसानों ने बेचा धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 30 नवंबर।
छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी में अभी तक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तेजी नहीं आई है। चूंकि चुनावी वर्ष में किसानों के कर्ज माफी तथा प्रति क्विंटल में इजाफा होनें के कारण अधिकतर किसान नई सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। नवंबर माह के अंतिम सप्ताह तक रायगढ़ जिले में अभी तक केवल 7 हजार क्विंटल से अधिक ही धान खरीदा गया है।

इस संबंध में जिले के खादय अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले में पांच लाख मिट्रिक धान खरीदी का लक्ष्य है। जिसके तहत 7 हजार 835 मिट्रिक धान खरीदी किया जा चुका है। अभी तक 14 सौ 28 किसान धान का विक्रय कर चुके हैं। राइस मिलों की पंजीयन और अनुमति की कार्रवाई की जा चुकी है। जिले में 58 प्रतिशत धान का उठाव भी किया जा चुका है। अवैध धान की रोक के लिये कड़ी निगरानी की जा रही है। 10 अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट हैं और अभी तक दो मामले बने है और वाहन की जब्ती बनाई गई है।

पिछले साल की तुलना में इस साल धान खरीदी के संबंध में खाद्य अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी किया जाना है। जिससे किसानों का सोचना है कि हमारी उपज का पूरा धान सरकार क्रय करेगी। इसलिये इस बार ज्यादा धान मंडियों में आने की संभावना है।
 


अन्य पोस्ट