रायगढ़

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, एक मौत, 3 घायल
27-Aug-2023 7:02 PM
तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, एक मौत, 3 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 27 अगस्त।
तेज रफ्तार बोलेरो के पेड़ से टकरा जाने की घटना में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोनोरा के पास शनिवार की दोपहर ओडिशा की एक बोलेरो महापल्ली बनोरा चौक के पास एक पेड़ से टकरा गई इस दुर्घटना में जहां चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं वाहन में बैठे कुछ लोग घायल हो गए। साथ-साथ ही वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने के अलावा तीन घायलों को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार ये सभी ओडिशा के रहने वाले हैं और अपेरा प्रचार-प्रसार करने के लिये आज लोईंग आये थे और वापस ओडिशा जाने के दौरान यह घटना घटित हो गई।


अन्य पोस्ट