रायगढ़

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में रायगढ़ के खिलाडिय़ों का चयन
05-Aug-2023 8:30 PM
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में रायगढ़ के खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 5 अगस्त। संभागीय स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 2 अगस्त को  बिलासपुर में आयोजित की गई थी। इसमें रायगढ़ जिले के खिलाडिय़ों ने बढ़-चढक़र भाग दिया। राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में कार्मेल कान्वेंट रायगढ़ की छात्रा यशस्वी महाले एवं  संत माइकल विद्यालय की छात्रा प्रिंसी यादव का चयन हुआ है।

दोनों ही खिलाडिय़ों के चयन के पीछे उनके कोच शम्मी पुरसेठ जिन्हें खेल के सम्मानीय पुरस्कार शहीद विक्रम पंकज अलंकरण अवार्ड से सम्मानित किया गया है, एवं कई बार राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त कोच का मार्गदर्शन, मेहनत एवं विशेष योगदान रहा है। दोनों खिलाडिय़ों ने इनके मार्गदर्शन में रायगढ़ स्विमिंग पूल में रोज शाम को 3 से 4 घंटे कठिन मेहनत एवं लगन से अभ्यास किया है, जिसके परिणाम स्वरूप इनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। आगामी होने वाले राज्य स्तर प्रतियोगिता में अभी से अपने कोच के मार्गदर्शन में तैयारी में लगे है। कार्मेल कान्वेंट रायगढ की खिलाड़ी छात्रा यशस्वी महाले का चयन बोर्ड की तैराकी प्रतियोगिता में भी हुआ है। यह प्रतियोगिता राजकुमार कॉलेज रायपुर में 5 से 7 अगस्त तक खेली जा रही है। आशा है आने वाली प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।


अन्य पोस्ट