रायगढ़

महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार
23-Jul-2023 9:47 PM
महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा भागने की फिराक में था आरोपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 23 जुलाई।
चक्रधरनगर पुलिस ने महिला से रेप के आरोपी को जामगांव में पकड़ा। आरोपी ओडिशा भागने की फिराक में था। 

पुलिस के अनसुार कल थाना चक्रधरनगर में जिला जांजगीर चांपा की रहने वाली महिला ने आरोपी मनोज कौड़ी निवासी कोलाईबहाल जामगांव के द्वारा 13 जून को डरा धमकाकर जामगांव जंगल में रेप करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीडि़त महिला ने बताया कि अपने परिवार के साथ करीब एक साल से रायगढ़ में रहती है। गत 13 जून को एमएसपी फैक्ट्री के पास आम तोडऩे गई थी। जहां जान परिचित मनोज कौड़ी मिला, जिसने जंगल में आम तोडऩे चलो कहकर बोला और जंगल में डरा धमका कर रेप किया। लोक लाज के डर से महिला घटना किसी को नहीं बताई थी।
कल घर परिवार में सलाह मशवरा के बाद थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर धारा 376, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर एवं उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे हमराह स्टाफ के साथ आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये कोलाईबहाल आरोपी मनोज कौड़ी के किराये मकान पर दबिश दी।

आरोपी अपराध दर्ज होने का आभास पाकर अपने गांव ओडिशा फरार होने की फिराक में था। पुलिस टीम ने जामगांव से आरोपी मनोज कौड़ी उर्फ मनोज यादव उम्र 27 साल निवासी खोला अंबाभौना जिला बरगढ़ ओडिशा हाल मुकाम जामगांव गोलू मारवाड़ी का मकान थाना चकरनगर को हिरासत में लेकर थाना लाये। आरोपी को रेप के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट