रायगढ़
युकां प्रदेश अध्यक्ष ने शर्तिला सिंह को दी श्रद्धांजलि
22-Nov-2021 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 22 नवंबर। युवक कांग्रेस के प्रथम निर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष विभाष सिंह ठाकुर की माता स्व. शर्तिला सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि देने रायपुर से युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी शनिवार की शाम उनके निवास स्थान कोतरा रोड पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने कांग्रेस नेता विभाष सिंह की माता के निधन पर गहरा शोक जताया और उनकी मृत आत्मा को शांति की कामना करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ आकाश मिश्रा, संदीप अग्रवाल, अभिजीत तिवारी, पदम नारायण पटेल, दीपक गिरी, रजत गोयल, दुर्गा मालाकार, अनमोल अग्रवाल, बादल सिंह, आशीष यादव, विजय गुप्ता, मल्लू शर्मा, पंकज पटेल, सुभाष पटेल, मोहन पटेल, अभिषेक सिंह, निहाल सिंह, विजय चंद्रा के अलावा मनीष देवांगन मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


