रायगढ़

सेवा बस्ती में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव आयोजित
08-Nov-2021 6:24 PM
सेवा बस्ती में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 8 नवंब
र। समाजसेवी सतीश यादव द्वारा गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया।
इस दौरान विधि विधान के साथ गोवर्धन का पूजन हुआ। गोर्वधन पूजा को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों ने विधि विधान के साथ गोवर्धन की पूजा की।

मंदिर में गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर सुबह एवं शाम श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मंदिर में विभिन्न व्यंजनों से अन्नकूट का भोग भगवान को चढ़ाया। पशुधन रखने वाले परिवार, किसानों ने पशुओं को स्नान कराया। गाय पालकों ने गाय को विभिन्न रंगों से श्रृंगार किया। सनातन धर्म अनुरूप मंदिर परिसर में महिलाओं ने गोबर से सुंदर गोवर्धन पर्वत तैयार कर दीप जलाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान समाज सेवी सतीश यादव ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। वहीं गांवों में किसानों ने गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति तैयार कर दीप जलाकर पूजन किए।

किसानों ने पशुओं का स्नान कर श्रृंगार किया। गायों के रखने वाले स्थान की साफ सफाई की गई।


अन्य पोस्ट