रायगढ़
सारंगढ़, 4 सितंबर। केडार थानातंर्गत अमलडीहा में सरस्वती गौ सेवा समिति प्रांगण में 5 लाख रुपये का गौ माता के लिए शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ। स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण उत्तरी गनपत जांगड़े, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग पदमा घनश्याम मनहर, सदस्य गौ सेवा आयोग पुरुषोत्तम साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायगढ़ अरुण मालाकार, सभापति जिला पंचायत अनिका बिनोद भारद्वाज, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस संजय दुबे, बूथ संमयवक सारंगढ़ एवं लैलूंगा सूरज तिवारी, उपा. जनपद पंचायत सारंगढ़ गनपत जांगड़े, जिला कांग्रेस महामंत्री विष्णु चंद्रा, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सारधन चौहान, बिनोद भारद्वाज, सभापति ब्लॉक उसत राम बरिहा, राम गोपाल साहू, आत्माराम साहू कुशल साहू, ग्राम पंचायत सरपंच, चिंता साहू, बरत साहू, बोधि साहू, अनिल साहू, रमेश तिवारी, रामरतन साहू, सरवन साहू, पठारी पाली सरपंच गेंदलाल साहू की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। जिस गौठान में 280 गायों का पालन पोषण किया जा रहा है।


