महासमुन्द

अरेकेल बाईपास से सरायपाली बाईपास तक गौरवपथ पर अवैध कब्जे हटाए, 24 दुकानदारों पर जुर्माना
21-Feb-2026 4:22 PM
अरेकेल बाईपास से सरायपाली बाईपास तक गौरवपथ पर अवैध कब्जे हटाए,  24 दुकानदारों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 फरवरी। बसना नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया है। अरेकेल बाईपास से सरायपाली बाईपास तक नवनिर्मित गौरवपथ को सुगम बनाने के लिए कल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सडक़ों पर उतरे अवैध कब्जों को सख्ती से हटाया। इस दौरान हडक़ंप की स्थिति रही और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया।

नपं की इस आकस्मिक दबिश ने उन दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दीं, जो अपनी दुकानों की सीमा लांघकर सडक़ों पर काबिज थे। अभियान के दौरान कुल 24 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65,800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। साथ ही नियमों को ताक पर रखकर सडक़ अवरुद्ध करने वाले 9 दुकानदारों का सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया। टीम ने दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे गए तख्त, स्टैंड बोर्ड और अस्थायी ढांचों को हटाकर मार्ग को पूरी तरह सुचारू किया गया। बताया गया है कि दुकानों के सामने आवागमन के लिए पर्याप्त जगह होने के बावजूद दुकानदारों ने सडक़ों को अपना गोदाम बना लिया था।  हैरानी की बात यह है कि दुकानों के सामने आवागमन के लिए पर्याप्त जगह होने के बावजूद दुकानदारों ने सडक़ों को अपना गोदाम बना लिया था। डिवाइडर से दुकान की दूरी करीब 60 फीट है। इसमें 6 फीट की नाली और 10 फीट की पगडंडी ;फुटपाथद्ध है। इसके बाद 10 फीट का कच्चा रास्ता और फिर 20 फीट की पक्की सडक़ है। दुकानदार अपनी सीमा से 20 फीट बाहर तक सामान निकालकर कब्जा जमाए हुए थे। वर्तमान में शादी का सीजन होने के कारण सडक़ पर ही सोफा सेट, कूलर, अलमारी, पलंग और बर्तनों का ढेर लगा दिया गया था। जिससे 60 फीट चौड़ी सडक़ भी संकरी गली जैसी नजर आने लगी थी। साप्ताहिक बाजार के दिन पैदल चलना भी मुश्किल था। यहां शनिवार और बुधवार को साप्ताहिक बाजार के दिन शहीद वीरनारायण सिंह चौक, पदमपुर रोड, थाना चौक, एसबीआई गली में पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। नगर पंचायत द्वारा समय-समय पर मुनादी कराकर दुकानदारों को समझाइश दी जाती रही है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर यह कड़ी कार्रवाई की गई। सीएमओ सूरज सिदार ने दुकानदारों को दो टूक चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि नाली की सीमा से आगे एक इंच भी सामान रखना अवैध है। सडक़ें व्यापार के लिए नहीं,आवागमन के लिए हैं। भविष्य में नाली की सीमा के बाहर सामान मिला तो बिना किसी मोहलत के परमानेंट जब्ती की जाएगी।

इस अभियान सफल बनाने में पंचायत और पुलिस टीम का योगदान रहा। मौके पर राजस्व प्रभारी दीपक यदु, सफाई दरोगा वीरेंद्र बघेल, मोनू बंजारा, प्रकाश सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और पुलिस बल मुस्तैद रहा। प्रशासन के इस कड़े रुख से जहां कब्जेधारियों में हडक़ंप है, वहीं लोगों ने इस पहल की सराहना की है।


अन्य पोस्ट