महासमुन्द

नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महासमुंद के खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
20-Feb-2026 4:04 PM
नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप  में महासमुंद के खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20फ रवरी। जबलपुर मध्य प्रदेश में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महासमुंद जिले के 4 खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 14 राष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। 13 से 15 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर के 1426 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के दल ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस स्पर्धा में साधुराम ध्रुव आरक्षक ने कुल 4 पदक जीते। 400 मीटर बाधा दौड़ हर्डल में गोल्ड जीता। जबकि 800 मीटर दौड़ और रिले रेस की दो स्पर्धाओं में सिल्वर पदक हासिल किया। वहीं जनक राम ध्रुव शिक्षक बांजीपुर ने भी 4 पदक झटके। 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया। साथ ही 400 मीटर दौड़ और रिले रेस में सिल्वर पदक जीता।

 

इसी तरह दौलत राम दीवान शिक्षक बागबाहरा ने लंबी दूरी की दौड़ में अपना दमखम दिखाया। इसी तरह उन्होंने 5000 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

इसके अलावा रिले रेस में भी सिल्वर पदक प्राप्त किया। साथ ही रामबती ठाकुर प्रधान पाठक आमापारा ने महिला वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ और 80 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड जीता। लंबी कूद में भी इन्होंने सिल्वर पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की पूरी टीम ने कुल 68 पदक जीते। जिसमें 21 गोल्ड शामिल हैं।

महासमुंद के इन खिलाडिय़ों की बड़ी जीत पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।


अन्य पोस्ट