महासमुन्द

पशुआहार के नीचे छिपाकर गांजा तस्करी
19-Feb-2026 3:27 PM
पशुआहार के नीचे छिपाकर गांजा तस्करी

3 मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार, 94 लाख का गांजा बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19फरवरी। पशुआहार के नीचे छिपाकर गांजा की तस्करी सहित कुल 3 मामलों में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफतार किया है। अब पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक को खंगालने में जुटी है। महज 12 घंटे के भीतर जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों कोमाखान भागबावरा और खल्लारी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 187.009 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 93 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश और बिहार के शातिर तस्कर भी शामिल हैं।

बसे बड़ी कार्रवाई थाना कोमाखान क्षेत्र में हुई। जहां तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक नायाब तरीका अपनाया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडि़शा की ओर से एक टाटा ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। ग्राम गोयना बाहरा रोड़ पर घेराबंदी कर जब टुक को रोका गया, तो ऊपर से उसमें पशु चारा पशु आहार लदा हुआ था। तलाशी लेने पर चारे की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 140 किलोग्राम गांजे की 7 बोरियां बरामद हुई।

पूछताछ में ट्रक चालक रविशंकर यादव बक्सर बिहार और उसका साथी सुनील चौहान गाजीपुर उप्र ने खुलासा किया कि वे इस खेप को ओडि़शा के बालीगुड़ा के जंगलों से लोड कर प्रयागराज उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजे के साथ 16 लाख का ट्रक भी जब्त कर लिया है।

 

कोमाखान की बड़ी कार्रवाई के साथ-साथ टास्क फोर्स ने दो अन्य मामलों में भी कार्रवाई की। थाना बागबाहरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 353 पर नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की स्कूटी को पकड़ा गया। इस दुपहिया वाहन पर सवार पुष्पेंद्र साहू और योमेश यादव दोनों निवासी दुर्ग के पास से 23 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं थाना खल्लारी पुलिस ने एक लाल रंग की मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। इसमें सवार अभिषेक यादव और दीपक चंदन दोनों निवासी दुर्ग ने अपने बीच में एक प्लास्टिक की बोरी दबा रखी थी। जिसमें 23.790 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर लिए है।

महासमुंद पुलिस द्वारा के अनुसार इस वर्ष अब तक के अभियान में अभूतपूर्व मिली है। वर्ष 2025 में अब तक 30 प्रकरणों में 2494.641 क्विंटल गांजा बरामद किया जा चुका है। जिसकी कुल कीमत 12 करोड़ 44 लाख 48 हजार है। अब तक कुल 100 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। जिनमें से आरोपी बाहरी राज्यों ओडि़शा, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली निवासी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी संभवित रास्तों पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की पैनी नजर है। पुलिस इन आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि इस पूरे सिंडिकेट को जड़ सेसमाप्त किया जा सके।


अन्य पोस्ट