महासमुन्द

आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में वार्षिकोत्सव, मोहा मन
19-Feb-2026 2:59 PM
आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में वार्षिकोत्सव, मोहा मन

महासमुंद,19फरवरी। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा महासमुंद में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर संस्कृति उत्साह, रचनात्मकता एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा कार्यक्रम में गीत भाषण नृत्य एवं नाटक जैसी विविध सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ बढ़-चढक़र सहभागिता की।

कार्यक्रम में महासमुंद विधानसभा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका महासमुंद अध्यक्ष निखिल कांत साहू, जिला अध्यक्ष भाजपा भारत स्काउट गाइड जिला महासमुंद येतराम साहू, नगर पालिका महासमुंद उपाध्यक्ष देवीचंद्र राठी, सरपंच ग्राम पंचायत परसदा पीतांबर ध्रुव, भाजपा महामंत्री शहर मंडल महासमुंद मीना वर्मा, सांसद प्रतिनिधि महासमुंद गोपाल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय कुमार लहरे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

       कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्लन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य अमी रूफ स ने कहा कि कार्यक्रम को संबोधित किया। बच्चों ने विविध भाषाओं अंग्रेजी, बंगाली, छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, संबलपुरी, साउथ इंडियन के गीतों पर आधाेिरत एकल, युगल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए।

       इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्राचार्य अमि रूफस द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सांस्कृतिक गतिविधि में शिक्षक नेहा दुबे टीम को विगत तीन वर्षों से जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम आने पर विशेष पुरस्कार प्रदान दिया गया। अंत में नागरिकों से कार्यक्रम तथा वार्षिक गतिविधियों हेतु राय लिया गया। जिसमें गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम की सराहना की तथा उनके द्वारा अपने बच्चों को मंच पर गीत, नृत्य,भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता के.आर.सागर,ओपी देवांगन, गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, हरीश पाण्डेय, कृति थवाईत, रूपा पाण्डेय, मदनलाल कौशिक आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट