महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19फरवरी। महासमुंद जिला मुख्यालय से निकलने वाले साप्ताहिक अखबार राष्ट्रीय अभियोजक के प्रधान सम्पादक दिवंगत राजेश शर्मा की तेरहवीं कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के अलावा अनेक नागरिक शामिल हुए।
यह कार्यक्रम प्रेस क्लब भवन महासमुंद में आहुत था, जहां उपस्थित सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महासमुंद ही बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश ने भी एक उम्दा साहित्यकार और काबिल कलमकार खो दिया है। दोपहर ब्राह्मण भोज के बाद सामूहिक भोज हुआ। स्व.शर्मा के अभिन्न मित्र मोहन चोपड़ा रायपुर से पहुंचे थे।
महासमुंद से महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष अरुणा शुक्ला, कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक डा.विमल चोपड़ा, खिलावन बघेल, जिला जनसम्पर्क अधिकारी पोषण साहू, प्रेमशीला साहू, दाऊलाल चंद्राकर, जार्ज रावटे, सुजाता विश्वनाथन, एम आर विश्वनाथन, पंकज साहू, भाऊराम साहू, तारिणी चंद्राकर, सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिकाएं समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान स्व. श्री शर्मा के पुत्र ब्रजेश शर्मा, बेटी नीलम-प्रतिभा व छोटे भाई नरेंद्र शर्मा के साथ प्रेस क्लब अध्यक्ष रत्नेश सोनी, उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महासचिव रवि विदानी, कोषाध्यक्ष संजय महंती, जसवंत पवार, सालिक कन्नौजे, बाबूलाल साहू, संजय डफले, नीरज गजेंद्र, के पी साहू-जानकी साहू, आनंद राम पत्रकारश्री, ललित मानिकपुरी, उत्तरा विदानी, विजय चौहान, जितेन्द्र सतपथी, विपिन दुबे, कामदेव, प्रज्ञा चौहान, देवी चंद राठी, लक्ष्मीनाथ चंद्राकर, आशुतोष तिवारी, हकीम नासिर, बाबू जयदेव, अरविन्द यादव, जन्मजय सिन्हा, प्रभात महंती, राकेश झाबक, अमित हिषीकर आदि उपस्थित थे।


