महासमुन्द

सडक़ दुर्घटना के गंभीर मरीज को मिला जीवन
08-Feb-2026 7:54 PM
सडक़ दुर्घटना के गंभीर मरीज को मिला जीवन

ओम हॉस्पिटल की 45 दिनों की मेहनत रंग लाई

साराइपाली, 8 फरवरी। सरायपाली के ओम हॉस्पिटल ने बताया कि एक गंभीर सडक़ दुर्घटना में घायल शिवा निषाद, पिता शिवनाथ निषाद, निवासी ग्राम भदरपाली को अत्यंत नाज़ुक अवस्था में ओम हॉस्पिटल सरायपाली लाया गया था। 

हॉस्पिटल ने बताया कि मरीज को गंभीर सिर की चोट थी और भर्ती के समय उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक थी। उसकी त्रष्टस् मात्र श्व1 ङ्क1 रू1 थी, जिसे चिकित्सकीय भाषा में जीवन के लिए अत्यंत खतरे की स्थिति माना जाता है। मरीज को तत्काल आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए लंबे समय तक सांस की सहायता की आवश्यकता पड़ी, जिसके कारण बीच में मरीज की ट्रेकियोस्टॉमी भी की गई। 

हॉस्पिटल ने बताया कि यह समय मरीज और उसके परिजनों के लिए बेहद पीड़ादायक और भावनात्मक रहा, लेकिन हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने हर परिस्थिति में उम्मीद नहीं छोड़ी। लगातार 45 दिनों तक डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम की अथक मेहनत, समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता के चलते मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। अंतत: मरीज को पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया।

हॉस्पिटल ने बताया कि इस इलाज की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि शिवा निषाद का संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना  के अंतर्गत सफलतापूर्वक किया गया, जिससे परिजनों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। यह घटना साबित करती है कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाएँ जरूरतमंदों के लिए वास्तव में जीवनदायिनी साबित हो रही हैं। यह सफलता न केवल एक मरीज की जि़ंदगी बचने की कहानी है, बल्कि हॉस्पिटल की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जहाँ इलाज के साथ-साथ इंसानियत और सेवा भाव को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है।


अन्य पोस्ट