महासमुन्द

पीएम जनमन से झालखम्हरिया में कमारडेरा तक सडक़ निर्माण
03-Dec-2025 3:45 PM
पीएम जनमन से झालखम्हरिया में कमारडेरा तक सडक़ निर्माण

बदलता जनजीवन-बढ़ता विकास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 दिसंबर। अत्यंत पिछड़े और आदिवासी बाहुल्य विलुप्त प्रजाति कमार परिवारों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए ग्राम झालखम्हरिया में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत स्वीकृत विकास परियोजनाएं ग्राम के भविष्य को नई दिशा दे रही हैं। इन्हीं परियोजनाओं में से एक है 83 लाख रुपए की लागत से बनी टी.01 झालखम्हरिया से कमारडेरा तक 1.60 किमी सडक़। जिससे ग्रामीण जीवन में परिवर्तन की झलक दिखाई दे रहा है।

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान का उद्देश्य दूरस्थ, निर्जन और मूलभूत सुविधाओं से वंचित आदिवासी गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं से जोडऩा है। इस अभियान के माध्यम से कमार जैसे विलुप्तप्राय समुदायों तक विकास का लाभ सीधे पहुंच रहा है।

पहले मुख्य मार्ग से कटा यह मुहल्ला अब 2-3 आसपास के गांवों से सडक़ मार्ग द्वारा जुड़ चुका है। इससे शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन और मेला-मंडई में भागीदारी बढ़ेगी। गांवों के बीच सामाजिक संपर्क मजबूत होगा। सडक़ बनने से गांव के बच्चों और युवाओं को अब प्राथमिक, माध्यमिक और महाविद्यालय तक पहुंचने में सहुलियत हो रही है। वर्षा ऋतु में भी अब स्कूल.कॉलेज जाना संभव हो रहा है। जिससे शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ी है।

इससे पहले यहां के लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना कठिन था। परंतु अब गर्भवती महिलाओं को प्रसूति सुविधा समय पर मिल पाएगी। बीमार व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में आसानी होगी। मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आने की संभावना बढ़ी है। टीकाकरण और स्वास्थ्य अभियान अब गांव तक सहज पहुंच पा रहे हैं। किसानों को कृषि उपज एवं दुग्ध उत्पादन तथा अन्य दैनिक वस्तुओं के लेनदेन के लिए मुख्यालय तक ले जाने के लिए आवागमन की सुविधा आसान हो गया है। जिससे ग्रामीण व्यापार एवं कुटीर उद्योग में वृद्धि हो सकेगी।

 

कमारडेरा के अतिरिक्त आसपास के अन्य ग्रामों के कृषि उपज, दुग्ध उत्पादन, मछली पालन तथा मजदूरी करने के लिए ग्रामवासियों को आवागमन की सुविधा मिलने से ग्राम में आर्थिक समृद्धि आएगी। शासन की कल्याणकारी योजनाएं अब गांव में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

कमारपारा निवासी रामसिंह कमार बताते हंै कि गांव में सडक़ न होने के कारण रोजमर्रा के कार्य कठिन हो जाते थे। बच्चों को स्कूल भेजना, फसल को बाजार तक पहुंचाना और मरीजों का अस्पताल जाना चुनौतीपूर्ण था। बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते थे। पीएम जनमन योजना की पक्की सडक़ ने गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया है। अब स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचना आसान और सुरक्षित हो गया है। किसान अपनी फसल आसानी से बाजार तक ले जा सकते हैं। सडक़ ने हमारे जीवन में सुधार और सुविधा लाने में अहम भूमिका निभाई हैए जिससे जीवन पहले से अधिक सुगम हो गया है।


अन्य पोस्ट