महासमुन्द

धान खरीदी की सुचारू संचालन के लिए हड़ताल समाप्ति की दिशा में उचित पहल करें सरकार-निखिलकांत
19-Nov-2025 3:26 PM
धान खरीदी की सुचारू संचालन के लिए हड़ताल समाप्ति की दिशा में उचित पहल करें सरकार-निखिलकांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19नवंबर। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने छत्तीसगढ़ शासन से धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने सहकारी समिति कर्मचारियों के आंदोलन को समाप्त करने की दिशा में उचित पहल करने की मांग की है। श्री साहू ने छग शासन से मांग की है कि सहकारी समिति के प्रबंधकए ऑपरेटर व अन्य सहयोगी कर्मचारियों द्वारा विगत पखवाड़े भर से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। सोसायटी कर्मचारियों के आंदोलन के परिणाम स्वरूप किसान सोसायटी में धान नहीं बेच पा रहे हैं। हमारा प्रदेश धान का कटोरा है और प्रदेश के अर्थव्यवस्था में धान का बड़ा योगदान है।

कहा कि वर्तमान में सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल के कारण जिले के 182 धान उपार्जन केंद्रों में अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही है। जिसके चलते किसानों को टोकन कटानेए धान बेचने में परेशानी हो रही है। कृषि समृद्ध राज्य में किसानों को पहली बार इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैए किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। राज्य गठन के बाद से पहली बार धान खरीदी में इस तरह का विलंब व अव्यवस्थाएं सामने आ रही है।

इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के कार्यकाल में हमेशा 15 नवंबर से धान खरीदी होती रही। उसके बाद पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने 1 नवंबर से पूरे 5 साल तक किसानों से धान खरीदा। यह पहली दफे है कि 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने को था, लेकिन आज खरीदी के तय तिथि के 4 दिन बाद भी जिले के अधिकांश सोसायटियों में धान खरीदी का शुभारंभ तक नहीं हो पाया है। केवल तराजू.बाट की पूजा कर औपचारिकता निभाई गई है। श्री साहू ने शासन.प्रशासन से अनुरोध किया है कि महासमुंद विधानसभा सहित जिले के समस्त किसानों की से धान फसल की खरीदी करने शीघ्र ही सहकारी समिति कर्मचारियों के साथ सकारात्मक चर्चा कर हड़ताल समाप्ति की दिशा में पहल करें।


अन्य पोस्ट