महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 नवंबर। प्रोफेसर करुणा दुबे प्राचार्य के निर्देशन में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नाकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 15 नवंबर 2025 को सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बलौदा बाजार महासमुंद सेक्टर से 21 महाविद्यालय के लगभग 300 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर करुणा दुबे थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रविंद्र नाथ मिश्रा एवं डॉक्टर विकास साहा सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे। खेल की शुरुआत 5000 मीटर दौड़ से शुरू हुआ फिर क्रमश: गोला फेंक, लंबी कूद,100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, भाला फेंक, 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, 200 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, तवा फेंक, त्रिकूद, तारगोला फेंक,10 हजार मीटर दौड़, 20 किलोमीटर पैदल चाल आयोजित किया गया।
परिणाम में पुरुष वर्ग प्रथम स्थान 100 मीटर दौड़ पारस तारक, 200 मीटर दौड़ पारस तारक, 400 मीटर दौड़ दुर्गेश ध्रुव, 800 मीटर दौड़ यशराज रात्रे, 1500 मीटर दौड़ यशराज रात्रे, 5000 मीटर दौड़ खिलेश्वर, 10000 मीटर दौड़ यशराज रात्रे,लंबी कूद चमन बंजारे, ऊंची कूद देवब्रत साहू, त्रिकूद अजय, गोला फेक दुर्गा प्रसाद, भाला फेक मिथिलेश, तवा फेक कुणाल श्रीवास,तारगोल राज बघेल, महिला वर्ग में प्रथम स्थान 100 मीटर दौड़ डॉली यादव, 200 मीटर दौड़ ममता धीवर, 400 मीटर दौड़ ममता धीवर, 800 मीटर दौड़ पायल सोनी, 1500 मीटर दौड़ पायल सोनी, 5000 मीटर दौड़ दुर्गा,10000 मीटर दौड़ आरती ध्रुव, लंबी कूद डॉली यादव, ऊंची कूद प्राची, त्रिकूद सानिया, गोला फेक सानिया, भाला फेंक राधिका, तवा फेक पल्लवी यादव, तारगोला फाल्गुनी सोनी, 20 किलोमीटर पैदल चाल कंचन सेन,कार्यक्रम में डॉक्टर मलती तिवारी,अजय कुमार राजा,प्रदीप कन्हेर खगेश्वर दीवान,वेद देवांगन सौरव साहू,प्रकाशमणि सत्य प्रकाश दुर्गा,मुकेश पंडरिया,कपिल पंडरिया एवं विभिन्न महाविद्यालय से आए टीम मैनेजर एवं कोच उपस्थित रहे। उपर्युक्त समस्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी दिलीप लहरे ने किया।


