महासमुन्द

महासमुंद: 182 उपार्जन केन्द्रों में से मात्र 41 में ही धान खरीदी शुरू, बाकी में बोहनी भी नहीं
19-Nov-2025 3:51 PM
महासमुंद: 182 उपार्जन केन्द्रों में से मात्र 41 में  ही धान खरीदी शुरू, बाकी में बोहनी भी नहीं

गिरफ्तारियों के बाद भी 5 जिलों से पहुंचे सहकारी कर्मियों की बेमुद्दत हड़ताल जारी

अनेक उपार्जन केन्द्रों से किसानों बिना धान बेचे वापस लौटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 नवंबर। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में कल चौथे दिन भी व्यवस्था खराब थी। आज भी समाचार लिखते तक जिले के 141 धान खरीदी केन्द्रों में बोहनी नहीं हो पाई है। जबकि 41 केन्द्रों में ऑफलाइन टोकन कटने की वजह से 21279 क्विंटल धान कल की स्थिति में खरीदा जा सका है। कल भी अनेक उपार्जन केन्द्रों से किसानों को बिना धान विक्रय वापस लौटना पड़ा। इधर आज भी शहर के लोहिया चौक में चल रही 5 जिलों की सहकारी कर्मियों की अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी है। कल मंगलवार को संभाग के 3 हजार सहकारी कर्मचारियों ने धरना स्थल से रैली निकालकर मिनी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड के अस्थाई जेल में गिरफ्तारी दी। बाद पुलिस ने को मुचलके पर छोड़ दिया।

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुए 4 दिन हो चुके चुके हैं और इन चार दिनों में जिले के कुल 182 उपार्जन केन्द्रों में से मात्र 41 उपार्जन केन्द्रों में ही खरीदी शुरू हो पाई है। 141 उपार्जन केन्द्रों में अब भी व्यवस्था चरमराई हुई है। अब तक इन 141 उपार्जन केन्द्रों में बोहनी तक नहीं हो पाई है। जिले में बीते 3 दिनों में 21279 क्विंटल धान की खरीदी हो पाई हुई। है। जानकारी के अनुसार अब भी अनेक उपार्जन केन्द्रों में हमाल, रेजा, स्टॅम्पसिल प्रभारी नहीं होने की वजह से व्यवस्था बिगड़ी हुई है। हालांकि प्रशासन व्यवस्था बनाने के लिये जुटा हुआ है।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले के सहकारी कर्मचारी लोहिया चौक में बीते 18 दिनों से अनिश्चिकालीन हड़ताल कर रहे हैं। जबकि संभाग स्तरीय प्रदर्शन बीते 5 दिनों से लगातार जारी है। कल सुबह बजे से ही महासमुंद, गरियाबंद, रायपुर, धमतरी तथा रायपुर के सहकारी प्रबंधक, चौकीदार, ऑपरेटर्स लोहिया चौक स्थित धरना पंडाल पर पहुंचे थे और उन्होंने सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। कल उनका सामूहिक इस्तीफ ा पत्र सौंपने के बाद सहकारी कर्मियों की जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम निर्धारित था।

निर्धारित कार्यक्रम से 2 घंटे विलंब से रैली निकाली गई। पहले प्रशासन की ओर से सहकारी कर्मियों को सूचना मिली कि लोहिया चौक स्थित धरना स्थान को ही अस्थाई जेल बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। इस पर सहकारी कर्मचारी नहीं माने तथा रैली निकालकर ही वे गिरफ्तारी देने की बात पर अड़े रहे। इसके पूर्व सहकारी समिति पदाधिकारियों ने सभी सहकारी कर्मियों को संबोधित करते हुए शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।  दोपहर 3 बजे के आसपास धरना स्थल से जेल भरने के लिये सभी हड़ताली रवना हुए। इस बीच में नेहरू चौक पर  जमकर तालियां बजाकर नारेबाजी करते रहे। यहां से निकलने बाद कचहरी चौक में भी यहीं प्रक्रिया दोहराते हुए कुछ पदाधिकारी जमीन पर बैठ गये। बाद मिनी स्टेडियम के बॉस्केटबॉल मैदान के अस्थाई जेल में सभी हड़तालियों को मौखिक रूप गिरफ्तारी की घोषणा की गई और इस कार्रवाई में संभाग के कुल 25 हड़तालियों को गिरफ्तार किया गया। बाद उन्हें मुचलके पर रिहा किया गया। जानकारी अनुसार जेल भरो आंदोलन में सभी जिलों से 5-5 हड़तालियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें महासमुंद के विजय कुमार कोसरे पिता गंगाराम 57 वर्ष झलप,संतोष कुमार पटेल पिता अनु 48 वर्ष डोंगरीपाली सिंघोड़ा, अजय कुमार चन्द्राकर चिंता तोषराम 42 वर्ष तुमगांव, जय प्रकाश साहू पिता धनश्याम 43 वर्ष एमके बाहरा, भेखराम यादव पिता आशकरण 39 वर्ष ग्राम देवरी शामिल हैं। धमतरी जिले से खिलेश्वर चन्द्राकर 43 पिता तुलसीराम घाम दोनर,नरेन्द्र कुमार साहू पिता दशरथ लाल 39 वर्ष ग्राम भारना कुरूद, वीरेन्द्र कुमार सिन्हा पिता रामदयाल 58 वर्ष भरीद, मनोज कुमार साहू पिता झाडूराम 42 वर्ष नवागांव, खोरबाहरा  साहू पिता बरनू 55 वर्ष सोरम, देवेन्द्र कुमार साहू पिता मुरली प्रसाद 40 वर्ष ग्राम दानीरोलाशामिल हैं। जिला गरियाबंद से प्रमोद कुमार यादव पिता स्व. बीरबल 52 वर्ष बारला, गजेन्द्र कुमार चक्रधारी पिता सुखराम 56 वर्ष धवलपुर, अश्वनी कुमार साहू पिता पुनीत 49 वर्ष बासीन, भानुप्रताप साहू पिता बसंत 49 वर्ष रक्सा, दिनेश कुमार चन्द्राकर पिता बलदाऊ 50 वर्ष फु नही तथा जिला रायपुर से पुष्पेन्द्र सिन्हा पिता लक्ष्मीनाथ 38 वर्ष बोडरा, रामकुमार वर्मा पिता आजू राम 61 वर्ष तुलसी, वाकेश कुमार साहू पिता इमरम 34 वर्ष पीपरडीह, पोषण धुरंधर पिता बनाराम 48 वर्ष ग्राम सरफ ोंगा, जय प्रकाश पिता दौलत 48 वर्ष परसदा शामिल हैं। इसी तरह जिला बलौदाबाजार से अखिलेश आजाद पिता स्व.दौलत 39 वर्ष सुंदरवन, धमेन्द्र साहू पिता प्रदीप 33 वर्ष रोहांंंंंंंंंंंंंंंंसी,बिसौता राम पिता स्व.जयपाल 56 वर्ष भरदा,रामकुमर साहू पिता स्व. कमल साहू भरदा शामिल हैं।

 

बागबाहरा में आईडी लॉगिन-सॉफ्टवेयर इंस्टॉल में दिक्कत से नहीं हुई खरीदी

महासमुंद जिले के बागबाहरा में धान खरीदी के कल चौथे दिन क्षेत्र के अधिकांश धान उपार्जन केन्द्रों में किसी ना किसी समस्या के कारण धान खरीदी का कार्य शुरू नहीं हुआ है। कहीं समिति प्रभारी की आईडी लॉगिन नहीं होने, तो कहीं सॉफ्टवेयर स्टॉल होने में आ रही दिक्कतें, तो कहीं हमालों की व्यवस्था आदि समस्या की बात सामने आ रही है। जिसके निराकरण में बैंकों के मैनेजर निरंतर जुटे हुए हैं। कल घुंचापाली धान उपार्जन केन्द्र में आक्रोशित किसानों द्वारा प्रदर्शन की भी खबर है। जिला नोडल अधिकारी की समझाइश तथा आज से धान खरीदी शुरू होने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सहकारी बैंक की बागबाहरा, कोमाखान, मुनगासेर ब्रांच के अधीनस्थ 28 उपार्जन केन्द्रों में से लगभग 10 केन्द्रों में कल धान की खरीदी होने की खबर है। शेष स्थानों पर ब्रांच मैनेजर उपार्जन केन्द्रों में आ रही विभिन्न समस्याओं को हल करने में जुटे हैं। कल सुबह खोपली समिति अंतर्गत घुंंचापाली धान उपार्जन केन्द्र में ऑनलाइन टोकन के आधार पर धान बेचने पहुंचे किसान उस समय आक्रोशित हो गये, जब उन्हें पता चला कि आज भी केन्द्र में धान खरीदी की व्यवस्था शुरू नहीं हुई। इसे लेकर खरीदी केन्द्र के बाहर किसानों ने नारेबाजी करते हुए व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलने पर जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चन्द्राकर भी वहां पहुंच गये तथा व्यवस्था शुरू नहीं होने को लेकर शासन-प्रशासन की निंदा की। दो तीन घंटे के बाद जिले के नोडल अधिकारियों ने उन्हें समझाईश दी।


अन्य पोस्ट