ताजा खबर
महासमुंद, 17 अप्रैल। महासमुंद के भाजपा नेता कुलवंत चावला का निधन हो गया। कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। कल शाम यह खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर फैल गई।
भाजपा के अलावा कांग्रेस के लोगों के साथ-साथ शहर की सामाजिक संस्थाओं ने श्री चावला की मौत पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे सामाजिक रूप से बेहद सक्रिय सदस्य माने जाते थे। कहा जाता है कि महासमुन्द जिले में भाजपा की बुनियाद उन्होंने रखी थी। वे जिले के पहले भाजयुमो अध्यक्ष रहे। जिला सहकारी संघ में वे काफी समय तक अध्यक्ष रहे।
भाजपा में वे कई पदों में आसीन रहे। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन अभी कुछ दिन ठीक हो गए थे। अचानक तबीयत बिगड़ी और शुक्रवार शाम उन्होंने अंतिम सासेंं ली। गुरुवार को ही उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी दिनों के बाद एक लाईन लिखी-गुस्ताखी माफ।


