ताजा खबर

डेढ़ साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
05-Apr-2021 9:03 PM
 डेढ़ साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

   राजकीय सम्मान के साथ शहीद सुखसिंह का अंतिम संस्कार   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबन्द, 5 अप्रैल। शनिवार को बीजापुर में नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों में गरियाबंद जिले के मोहंदा निवासी सुखसिंह फरस भी शामिल हंै। शहीद सुखसिंह फरस को उनके गृहग्राम में ग्रामवासियों, जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों,  जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। उनका आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के मोहंदा निवासी सुखसिंह फरस एसटीएफ के जवान थे। इनकी भर्ती 2016 में हुई थी और बस्तर इलाके में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को हुए नक्सली हमले में सुखसिंह शहीद हो गए। पिता फागुराम की 6 संतानों में सुखसिंह चौथे नंबर के बेटे थे। सुखसिंह का एक साल का बेटा भी है।

सोमवार को शहीद सुखसिंह फरस का पार्थिव शरीर जैसे ही जिला मुख्यालय पहुंचा, अमर रहे के नारों से वातावरण गूंज उठा, वहीं तिरंगा चौक पर कलेक्टर, एसपी ,जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। जहाँ से दोपहर बाद 3 बजे  गृह ग्राम मोहदा पहुँचे।

उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिजनों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद शहीद सुखसिह की अंतिम यात्रा के दौरान कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर व एसपी भोजराम पटेल ने  कांधा दिया। गाँव के स्थानीय  मैदान में राजकीय सम्मान व परिजनों द्वारा सामाजिक रीति रिवाज से डेढ़ वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी । शोक संतप्त परिवारों को जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने ढांढस बंधाया ।


अन्य पोस्ट