ताजा खबर

बीजापुर के निकट नक्सल हमले में 20 जवान शहीद
04-Apr-2021 11:41 AM
बीजापुर के निकट नक्सल हमले में 20 जवान शहीद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर/रायपुर, 4 अप्रैल। बीजापुर के निकट नक्सल हमले में करीब 20 जवान शहीद होने की खबर है। यह भी बताया गया कि जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में नक्सली भी मारे गए हैं। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के आला अफसरों से फोन पर बात की है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि जवानों ने बहादूरीपूर्वक मुकाबला किया है। श्री बघेल ने कहा कि नक्सली अपने अस्तित्व की आखिरी लड़़ाई लड़ रहे हैं। 

बीजापुर के निकट टेकलगुड़ा में सर्चिंग से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने तीन तरफ से फायरिंग की। जवाब में डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा के संयुक्त बल द्वारा कार्रवाई की गई। इस घटना में नक्सली भी बड़ी संख्या में मारे गए हैं। बताया गया कि पहले पांच जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई थी, बाद में संख्या बढ़ गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 20 जवान शहीद हुए हैं। पुलिस ने अभी तक अधिकृत तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। 


अन्य पोस्ट