ताजा खबर

चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर जांजगीर से गिरफ्तार
16-Mar-2021 7:07 PM
चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर जांजगीर से गिरफ्तार

करोड़ों की ठगी कर फरार था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,16 मार्च।
अंबिकापुर नगर में पॉलिसी के नाम पर सैकड़ों लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुके शुभ साई देवकान इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को गांधीनगर पुलिस ने जांजगीर चांपा से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश निवासी धीरेंद्र कुमार देवांगन जो कि अंबिकापुर में बॉन्ड सर्टिफिकेट पॉलिसी के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की राशि लेकर फरार हो गया था। पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी। इसी बीच गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह जबलपुर से जांजगीर चांपा आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल जांजगीर-चांपा पहुंच धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट