ताजा खबर

ईनामी नक्सल आरोपी बंदी
14-Mar-2021 8:39 PM
ईनामी नक्सल आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 14 मार्च। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में निरंतर कामयाबी आ रही है। इसी कड़ी में कुआकोंडा पुलिस द्वारा प्लाटून-24 एरिया कमेटी सदस्य को हिरासत में लिया गया। उसकी गिरफ्तारी पर 2 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुआकोंडा पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चला गया था। उसी दौरान जियाकोड़ता गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पोजा  माडवी(20) निवासी जियाकोड़ता बताया। उक्त नक्सली पुलिस पर हमले सहित अन्य वारदातों में शामिल था। बुर्कापाल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में उक्त नक्सली ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। उक्त मुठभेड़ में 27 जवान शहीद हुए थे।


अन्य पोस्ट