ताजा खबर
शराब के नशे में बच्चों को गालियां दे रही महिला को पति ने लाठी से पीट-पीटकर मार डाला
04-Feb-2021 2:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 4 फरवरी। शराब के नशे में बच्चों को गालियां दे रही महिला को उसके पति ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रतनपुर थाने के ग्राम भरदैयाडीह की है। बुधवार को दोपहर मृतका बुधवारा बाई शराब के नशे में अपनी बेटी साधना और चम्पा को गालियां दे रही थी। इसके बाद उसने अपने जेठ प्रकाश को भी गालियां देने लगी। पति संतोष धनुहार (52 वर्ष) ने उसे ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इस पर घर में रखे डंडे से आरोपी पति उसकी पिटाई करने लगा। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आज आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उनके 12 बच्चे हैं, जिनमें 5 लडक़े और सात लड़कियां हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


