ताजा खबर
महिला सिपाही को गोली मार पुलिसकर्मी ने की खुद की जान लेने की कोशिश
01-Feb-2021 11:05 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमरोहा, 1 फरवरी| उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आपस में बहस होने के बाद एक महिला सिपाही को गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली है। पुलिस के हवाले से इसकी सूचना मिली है। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
खबरों के मुताबिक, 26 वर्षीय मनोज कुमार ने 25 साल की कॉन्स्टेबल मेघा चौधरी के घर में जबरदस्ती घुसकर उसे गोली मार दी, जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इसके कारण का पता अभी भी नहीं लग पाया है।
मेघा अमरोहा के अवंतिका नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहती थी।
पुलिस ने कहा है कि उन्हें फिलहाल दोनों की सेहत में सुधार होने का इंतजार है ताकि इस मामले में उनसे सवाल पूछे जा सके। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


