ताजा खबर

आपसी विवाद के बाद जवान ने साथियों पर फायरिंग कर खुद को मारी गोली, एक मौत, आरोपी समेत 2 घायल
29-Jan-2021 2:57 PM
आपसी विवाद के बाद जवान ने साथियों  पर फायरिंग कर खुद को मारी गोली, एक मौत, आरोपी समेत 2 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 29 जनवरी।
आज सुबह बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के केशलूर स्थित सेड़वा में सीआरपीएफ 241वीं बटालियन के एक जवान ने आपसी विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और खुद को भी गोली मार ली। घटना में एक जवान की मौत हो गई है, जबकि आरोपी समेत 2 जवान घायल हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आक्रोश में आकर गिरीश नामक जवान ने प्रमोद और संतोष पर गोलीबारी कर दी। अपने राइफल में मौजूद 30 की 30 गोलियां पहले तोप्रमोद पर चलाई और फिर संतोष को 5 गोलियां मार दी, जिससे मौके पर ही प्रमोद मौत हो गई, जबकि संतोष बुरी तरह से घायल है। जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला जवान गिरीश भी घायल हो गया है, जिन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। इनकी हालात गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को रायपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। घटना की पुष्टि बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने की है।


अन्य पोस्ट